• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रेप के बाद आंख ही निकाल लिया, तफ्तीश में जुटी

Posted on: Thu, 20, Aug 2015 2:42 PM (IST)
रेप के बाद आंख ही निकाल लिया, तफ्तीश में जुटी

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बलात्कार के बाद नाबालिग की हत्या कर आंखो निकाल लेने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक तेरह साल की लड़की अपने पिता के लिए दवा लेने गई थी। गलती से वह दुकान पर ही दवा छोड़कर घर चली आई। इसके बाद वह फिर से दवा लेने बाजार गई, लेकिन वापस नहीं लौटी।

जब देर रात तक लड़की घर नहीं पहुंची तो घररवालों ने उसकी तलाश करनी शुरु कर दी। काफी तलाश के बाद एक खेत में लड़की का शव मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। मुंह में दुपट्टा ठूंसा गया था। चेहरा चाकुओं से बुरी तरह गोदा गया था। आंखें निकाल ली गई थीं। प्राइवेट पार्ट भी चाकुओं से गोदा गया था।

परिजनों के अनुसार किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या कर दरिंदे ने उसकी आंखो को चाकुओ से गोद दिया। पुलिस अब लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामलें की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामलें में स्पेशल टीम का गठन किया है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।