• Subscribe Us

logo
24 मई 2024
24 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गया भेजा

Posted on: Sun, 27, Dec 2020 9:41 PM (IST)
नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गया भेजा

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिपाही मनोज रस्तोगी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मनोज रस्तोगी पर दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्द था। पुलिस ने बगैर समय गंवाये तत्काल प्रभाव से मनोज रस्तोगी को जेल भेज दिया है। हालांकि मनोज रस्तोगी ने अपने आप को बेकसूर बताया है।

दरअसल बिजनौर थाना कोतवाली शहर में तैनात रहे सिपाही मनोज रस्तोगी की कहानी बड़ी दिलचस्प है। मनोज रस्तोगी हमेशा विवादों में रहे हैं। कुछ दिन पूर्व बिजनौर निवासी एक महिला ने सिपाही मनोज रस्तोगी पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसमें पुलिस ने देरी ना करते हुए तत्काल दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन बाद पीड़ित महिला ने मनोज रस्तोगी पर फिर से मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।

पीड़ित महिला की दूसरी तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच आरोपी मनोज रस्तोगी ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। लेकिन मनोज रस्तोगी को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली तब जाकर सिपाही मनोज रस्तोगी ने थाना कोतवाली शहर में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मनोज रस्तोगी को जेल भेज दिया है। हालांकि इस पूरे मामले में आरोपी सिपाही मनोज रस्तोगी ने अपने आप को बेकसूर बताया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज रस्तोगी को जेल भेजा गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों ने सीखा दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, लाठी के मार एवं बचाव मतदान की समाप्ति तक सील रहेगी भारत नेपाल सीमा Ayodhya: सरयू में डूबे युवक का शव बरामद, डूब कर मरने वालों का सिलसिला जारी