जगदम्बिका पाल ने सीडीओ के साथ किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार के साथ तहसील डुमरियागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम सीरमझारी, जंगलडीह, राजपुर, कोहल, महोखवा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जगदम्बिका पाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों लोगो का हालचाल जाना। सांसद एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बाढ़ पीड़ितो को लंच पैकेट, लाई, चना, साड़ी एवं पानी का का वितरण किया।
सांसद ने ग्रामीणो को विश्वास दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगा हुआ है। किसी को कोई परेशानी नही होने दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित तहसीलो में संबधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार को निर्देश दिया गया है। बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत सामग्री एवं लंच पैकेट दिया जा रहा है किसी को भोजन आदि की समस्या नही होने पायेगी।