• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन

Posted on: Sat, 20, Apr 2024 9:40 AM (IST)
मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। भरुच लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से भरुच सीट को आम आदमी पार्टी की झोली में डाल दिए जाने के बाद जिला कांग्रेस में गुटबाजी अपने चरम पर पहुँच गई थी। प्रत्याशी के रुप में आप पार्टी से चैतर वसावा को टिकट देने के बाद कांग्रेस का एक गुट पूर्व जिला प्रमुख परिमल सिंह रना के साथ प्रदेश महामंत्री संदीप मांगरोला के नेतृत्व में विरोध जता रहा था।

शुक्रवार को भरुच शहर के हास्टल ग्राउंड में असंतुष्ट गुट की ओर से प्रेस वार्ता की गई व इसमें कहा गया कि नाराजगी जैसी कोई बात नही है व पूरी कांग्रेस एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशी चैतर वसावा को मजबूत करने का काम करेगी। कांग्रेस की ओर से भरुच सीट से कांग्रेस के सिंबल पर ही किसी को चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही थी। आप के खाते में सीट चली जाने से कांग्रेस के कई नेता विरोध करने लगे थे। विरोधी नेताओं को मनाने के लिए कांग्रेस की ओर से पूरा प्रयास किया गया। दो दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल भरुच आये थे व उन्होने असंतुष्ट गुट के नेताओं के साथ मुलाकात की व जरुरी दिशा निर्देश दिया। शक्ति सिंह गोहिल के जाने के बाद तीसरे दिन ही नाराज गुट पूरी तरह से नर्म हो गया व आप के प्रत्याशी को अपना पूरा सर्मथन देने का ऐलान कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’