• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ छात्रा संग दुष्कर्म का आरोपी

Posted on: Tue, 05, Mar 2024 9:21 AM (IST)
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ छात्रा संग दुष्कर्म का आरोपी

UP DESK. बी.ए. की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के उपरान्त गिरफ्तार किये गये हैं। मुजफ्फरनगर के बुढाना में छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामदगी को परासौली गांव के जंगल में पहुंची थी। वहां एक बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई।

इसमें एक बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं परिजनों ने मुठभेड़ को फर्जी और मनगढ़न्त बताते हुए कोतवाली में धरना शुरू कर दिया। देर रात तक धरनारत लोगों का मान मनौव्वल चलता रहा। उनका कहना है कि आरोपी को खुद परिजनों ने पुलिस को सुपुर्द किया था। एक छात्रा के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी आर्यन व राहुल को सोमवार को गिरफ्तार किया।

एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि पूछताछ के बाद सोमवार शाम लगभग पांच बजे पुलिस आर्यन से तमंचे की बरामदगी के लिए परासौली गांव के जंगल में ले गई। आरोपी आर्यन ने खेत से तमंचा उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें आर्यन के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आर्यन को सीएचसी पर भर्ती करवाया। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का कहना है आरोपी आर्यन को स्वयं पुलिस के हवाले किया था। इसके बावजूद पुलिस मुठभेड़ की घटना दर्शा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भैंस पर सवार होकर निकले थे नामांकन करने, प्रस्तावकों की वजह से चकनाचूर हो गया सपना फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज Lucknow: मायावती ने आकाश आनंद से छीने सभी अधिकार, बीजेपी पर आग उगल रहे थे आकाश Deoria: चार इंच ज़मीन के लिये भाई को मार डाला