गोंडा में 5 साल की मासूम संग सामूहिक दरिंदगी
यूपी डेस्कः यूपी में महिलाओं और बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनायें कम नही हो रही हैं। ताजा मामला गोंडा जिले का है जहां मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को 8 और 10 साल के बच्चों ने अंजाम दिया है। आरोपी मासूम के स्कूल में ही पढ़ते हैं। दोनो शुक्रवार को 5 साल की बच्ची को लंच के टाइम पर बहलाकर स्कूल में ही एक कमरे के पीछे ले गए।
वहां दोनों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ गंदा काम किया। बच्ची जब घर पहुंची, तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। मां ने पिता से मामले की शिकायत की। पिता बच्चों की शिकायत करने आरोपियों के घर गया। लेकिन उसको घरवालों ने भगा दिया। इसके बाद पिता ने दोनों पर केस दर्ज करवाया है। दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर पोर्न देखकर ये काम किया है। मामला गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र का है। शनिवार को बच्ची के कपड़ों को जांच के लिए और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
बच्ची के पिता का कहना है कि उनकी बेटी पहली क्लास में पढ़ती है। रोज की तरह वो शुक्रवार को भी स्कूल गई हुई थी। स्कूल में छुट्टी के बाद मैं उसको घर ले आया। वह बहुत शांत थी। मैंने उसे पूछा क्या हुआ लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। घर आने के बाद वो वॉशरूम गई और वहां पर रोने लगी। मेरी पत्नी उठकर गई और बेटी से रोने का कारण पूछने लगी। तब मेरी बेटी ने गांव के दो लड़कों का नाम लिया और बताया उसके साथ उन लोगों ने गंदा काम किया। वो लोग उसको चॉकलेट देने का लालच देकर एक कमरे के पीछे ले गए। वहां उसके साथ गंदा काम किया। रोने पर वो लोग भाग गए। उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।