• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार में नदी में समा गये निर्माणाधीन पुल के 4 पाये

Posted on: Sun, 04, Jun 2023 11:55 PM (IST)
बिहार में नदी में समा गये निर्माणाधीन पुल के 4 पाये

बिहार डेस्क (आरके साहू) खगड़िया के अगुवानी सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बन रहे 3.16 किलोमीटर लम्बे पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में भरभरा कर गिर गया। घटना रविवार की है। पुल के चार पिलर नदी में समा गए। हादसे के समय मजदूर वहां से 500 मीटर दूर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की अफसरों से पूरी जानकारी ली है।

पुल के 4 पाये गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठीं। आसपास के लोग सहम गये। पुल का कुछ हिस्सा पिछले साल भी गिर चुका है। इसे एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है। इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर पिछले साल भी नदी में गिर गया था। तीन पिलर्स के 36 स्लैब यानी करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया था। रात में काम बंद था, इसलिए जनहानि नहीं हुई थी। पुल बनने से खगड़िया से भागलपुर आने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।