• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में सड़क हादसा, बेकाबू डंपर की चपेट में आने से 3 की मौत

Posted on: Tue, 07, Mar 2023 2:53 PM (IST)
अयोध्या में सड़क हादसा, बेकाबू डंपर की चपेट में आने से 3 की मौत

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर) अयोध्या में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां ट्रक पर सफर कर रहे 3 लोग ट्रक में अचानक आई खराबी देखने के लिए सड़क पर उतरे। इस दौरान पीछे से आ रही बेकाबू डंपर ने उन्हें रौंद दिया। ये हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के बिजली भवानी के सामने ओवर ब्रिज पर हुआ। थानाध्यक्ष रौनाही संतोष कुमार सिंह के अनुसार इस घटना में ड्राइवर, कंडक्टर और मालिक की मौत हुई है।

ये घटना रात लगभग 12 बजे की है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दो ट्रक टोचन करके ले जाया जा रहा था। दोनों ट्रक एक ही मालिक हैं। इसमें से एक का चक्का जाम हो गया। सीओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके परिवार से संपर्क किया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।