• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को बस ने रौंदा, 3 की मौत

Posted on: Sun, 18, Nov 2018 10:41 PM (IST)
सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को बस ने रौंदा, 3 की मौत

दरभंगाः (राजेश कुमार साहू) नई दिल्ली से यात्रियों को लेकर मधुबनी जिले के लौकहा जा रही एक प्राइवेट बस एनएच 57 पर हादसे का शिकार हो गई। बसेला मोड़ के निकट सड़क किनारे एक अन्य बस के इंतजार में खड़े लोगों को बस ने रौंद दिया, जिससे तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसके कारण बस में सवार करीब 12 यात्री जख्मी हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रसत बस पुलिस कस्टडी में है। मृतकों की पहचान जहिन्द्र सहनी (55) और भोला सहनी (55) के रूप में की गयी जो इसी थाना क्षेत्र के सारा मोहनपुर गांव के निवासी थे। एक अन्य व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज लोगों ने एनएच 57 को जाम कर दिया था। पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त करा दिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।