• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अगवा कर गैंगरेप, फिर झाड़ी में फेंक दिया दरिंदों ने

Posted on: Sun, 15, Oct 2017 5:14 PM (IST)
अगवा कर गैंगरेप, फिर झाड़ी में फेंक दिया दरिंदों ने

हरदोईः जिले के लोनार कोतवाली इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दुराचारियों ने लड़की को अगवा कर उसका गैंगरेप किया उसके बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज डाल दी। वाकया कुछ यूं है। बताया जा रहा है लड़की की मां की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद पिता द्वारा मां को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान लड़की घर में अकेली थी, लेकिन जब उसके मां-बाप वापस आए तो देखा की वह घर पर नहीं है। बेटी के घर पर न होने से घबराए मां-बाप ने लोनार पुलिस को इस बात की सूचना दी।

इसके बाद किसी तरह की कार्रवाई न होने पर लड़की के पिता दोबारा तहरीर लेकर थाने गए। पुलिस ने शाम तक उन्हें वहीं बैठाए रखा और बिना रिपोर्ट लिखे वापस भेज दिया। वहीं जब शाम को लड़की वापस आई तो उसने दरिंदगी की कहानी माता- पिता को बताई। पीड़िता ने कहा कि जब उसके माता पिता अस्पताल गए तो 2 लोग उसे जबरदस्ती घर से उठा ले गए। लोगों ने लड़की का गैंगरेप किया और फिर लड़की के प्राइवेट पार्ट पर नुकीली चीज से हमला किया। पीड़िता के चीखने पर दरिंदों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। बाद में उसकी आंख पर पट्टी बांधकर उसे बांस के झाड़ में फेंक दिया गया। पीड़िता किसी तरह दरिंदों के पीछा छुड़ाकर घर पहुंची। पिता ने जब पूरी बात पुलिस को बताई तो उन्होंने मदद की बजाय फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देनी शुरु कर दी। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद गांव के उदयभान और नन्हे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: 17 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता दिलीप श्रीवास्तव ने ली कांग्रेस की सदस्यता विशाल जनसभा कर इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी ने दिखाई ताकत बंदरों के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल