• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

नादेड़ में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस

Posted on: Fri, 13, Oct 2017 8:40 AM (IST)
नादेड़ में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस

मुंबईः महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। कुल 81 सीटों में से कांग्रेस को 71, भाजपा को छह, शिवसेना को एक सीट मिली है। वहीं, एक सीट निर्दलीय के नाम रही। जबकि दो सीटों के नतीजे आने अभी बाकी हैं। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन खाता खोलने में भी नाकाम रहीं। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। वह जीत से काफी उत्साहित हैं। शाम को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका यह उत्साह झलक रहा था। उन्होंने इस बाबत कहा कि कहा कि लोगों ने आज कांग्रेस का समर्थन किया है। कांग्रेस की यह जीत लोगों को समर्पित है। नांदेड़ महानगर पालिका में मतदान से पहले यहां भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों सहित खुद सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर प्रचार किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख चव्हाण करीब तीन सप्ताह तक यहीं डेरा जमाए रहे। प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मंदिर घुमाने ले गये और जबरदस्ती मांग में भर दिया सिंदूर, 10 के खिलाफ केस दर्ज छुट्टी पर घर आये सैनिक की बिजली के चपेट में आने से मौत