रेलगाडिय़ों के हाल बुरे, यात्री परेशान
श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) यहां पर रेलगाडिय़ों के लेट चलने का सिलसिला अभी खत्म नही हुआ है। इससे लोगों को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर आने वाली 13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस आज सुबह यहां नहीं आई। इसके दोपहर बाद यहां आने की उम्मीद है। इसी प्रकार आज सुबह हरिद्वार इंटरसिटी ट्रेन भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं हुई। इसके दोपहर 2.15 बजे रवाना होने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13007 उद्यान आभा एक्सप्रेस के श्रीगंगानगर पहुंचने का समय सुबह सात बजे है लेकिन यह आज दोपहर तक यहां नहीं पहुंची थी। साढ़े बारह बजे तूफान एक्सप्रेस बठिंडा पहुंची थी। यह गाड़ी साढ़े आठ घंटे देरी से चल रही है। इसके दोपहर बाद सवा दो बजे श्रीगंगानगर पहुंचने की संभावना है। उधर, आज सुबह 4.10 बजे हरिद्वार जाने वाली 14712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर नहीं रवाना हो पाई। इस गाड़ी के दोपहर बाद सवा दो बजे गंतव्य के लिए रवाना होने की संभावना है। 14482 दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन आज निर्धारित समय पर रवाना हुई।