• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

छात्राओं का आरोप, उन्हे दिखाकर हस्तमैथुन करते हैं छात्र

Posted on: Sun, 24, Sep 2017 8:52 AM (IST)
छात्राओं का आरोप, उन्हे दिखाकर हस्तमैथुन करते हैं छात्र

वाराणसीः छेड़खानी से परेशान बीएचयू की छात्राओं का कहना है कि छात्र उन्हे दिखाकर हस्तमैथुन करते हैं। रोज रोज की ऐसी हरकतों से वे तंग आ चुकी हैं। उनका धैर्य गुरुवार देर शाम हुई घटना के बाद जवाब दे गया। शुक्रवार को शहर में पीएम मोदी के आगमन से पूर्व सुबह करीब 200 छात्र-छात्राएं आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आईं। बीएचयू के सिंह द्वार पर उनकी गर्जना से शासन प्रशासन के पांव फूल गये। छात्राओं का आरोप है कि गुरुवार शाम छह बजे तीन युवाओं ने छात्रा से छेड़छाड़ और उत्पीड़न किया। द क्विंट की खबर के अनुसार घटना मामले में विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार तीन युवाओं ने उनकी दोस्त को छेड़ा और कुर्ते के अंदर हाथ डालने की कोशिश की।

खबर के अनुसार पीड़िता ने छात्रावास जाकर अन्य छात्राओं को घटना की जानकारी दी। जिसपर सभी छात्राओं ने बड़े पैमाने पर कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया। छात्राओं का कहना है कि वो इस बात से बहुत खुश हैं कि इस मुहिम में विश्वविद्यालय के छात्र भी उनके साथ हैं। खबर के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि कुलपति आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और छात्राओं की सुरक्षा पुख्ता करें। वहीं छात्राओं ने मामले में लिखित शिकायत भी की है। चीफ प्रोटेक्टर को लिखे पत्र में कहा गया है कि छात्रावास आने-जाने का मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन छेड़खानी होती रहती हैं। यहां तक अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं को भी ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लड़के छात्रावास के बाहर आकर आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। वो हस्तमैथुन करते हैं। पत्थर फेंकते हैं। छात्राओं के खिलाफ आपत्तिनजक शब्द बोलते हुए निकलते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।