• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

जानिये त्रिदेव सिंह रावत के बारे में 10 खास बातें

Posted on: Sat, 18, Mar 2017 2:14 PM (IST)
जानिये त्रिदेव सिंह रावत के बारे में 10 खास बातें

देहरादून: (कुंदन शर्मा) उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के बाद आज त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के नौवे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके अलावा 10 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। समारोह दोपहर तीन बजे परेड ग्राउंड में शुरू होगा। इससे पहले देहरादून में शुक्रवार को आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में रावत के नाम को मंजूरी दी गई। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

जानिए त्रिवेंद्र सिंह रावत की 10 मुख्य खास बातें

1. त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्म 20 दिस्म्बर, 1960 को उत्तराखंड के एक गांव खैरासैण में हुआ था। 2. उनके पिता की नाम प्रताप सिंह रावत और माता का नाम श्रीमतीबोद्धा देवी था। 3. त्रिवेन्द्र इतिहास में एमए और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट किया हुआ है। 4. उनकी पत्नी श्रीमतीसुनीता रावत सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। इन से त्रिवेन्द्र को दो बेटियां हैं। 5. रावत 1979 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। 1983 से 2002 तक आरएसएस का प्रचारक किया। 6. रावत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। 7. 1993 में वे बीजेपी के संगठन मंत्री बने। 8. रावत 2007-2012 के दौरान बीजेपी सरकार में कृषि मंत्री भी रहे हैं। 9. 2002 में वह डोईवाला से पहली बार विधायक चुने गए। 10. 2013 में त्रिवेंद्र सिंह रावत को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।