• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

एसपी दीपिका ने यूपी 100 की बताई उपयोगिता

Posted on: Mon, 07, Nov 2016 2:52 PM (IST)
एसपी दीपिका ने यूपी 100 की बताई उपयोगिता

चंदौली: उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना ’यू0पी0 100’ के सम्बन्ध में आई०टी०आई०कालेज, रेवसा में जनपद से चयनित अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यशाला का पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका तिवारी ने निरीक्षण किया। अपने उद्दबोधन में ’यू0पी0 100’ की कार्य-प्रणाली तथा विशेषताओं से उपस्थित अधिकारियो, कर्मचारियों को अवगत कराया तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने आये अधिकारियों, कर्मचारियों को अच्छी वर्दी धारण करने, जनता के प्रति अपने आचरण को सही बनाये रखने एवं सहनशील रहने को बताया। साथ ही सभी को पूर्ण लगन व तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा।

एसपी दीपिका ने कहा कि ’यू0पी0 100’ का उद्देश्य राज्य के किसी भी कोने में शहर या फिर देहात में, रात या दिन में, कोई भी व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में 100 डायल कर सकता है। डायल करते ही पुलिस शहर में 15 मिनट और गॉव में 20 मिनट में पीड़ित के पास पहॅुच जायेगी। ’यू0पी0 100’ परियोजना में दुनिया की सबसे उच्च और आधुनिक तकनीकी का प्रयोग किया गया है। यह देश की सबसे बड़ी एकीकृत आपातकालीन सेवा है, जो पूरे प्रदेश के 75 जिलों से जुड़ी है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर प्रमोद यादव, क्षेत्राधिकारी चकिया नृपेन्द्र वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिव नरायण यादव व काफी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस एनडीए गठबंधन की जीत के लिये अपना दल एस ने झोंकी ताकत सर्वे भवन्तु सुखिनः के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन