• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आगरा से चुनाव लड़ सकती हैं जूही बब्बर

Posted on: Sat, 10, Sep 2016 9:09 PM (IST)
आगरा से चुनाव लड़ सकती हैं जूही बब्बर

आगरा: आगरा में राजनीतिक हलके में एक नई चर्चा शुरू हो गयी है। चर्चा ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है। प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेता, राज्यसभा सांसद और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर की पुत्री सिने तारिका जूही बब्बर आगरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वह आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। पार्टी अक्टूबर में इसकी घोषणा कर सकती है। आगरा दक्षिण विधानसभा सीट को हॉट सीट माना जाता है।

जूही बब्बर दक्षिण विधानसभा सीट से मैदान में उतरीं तो अन्य पार्टियों को वह कड़ी टक्कर देंगी। जूही के राजनीति में आने की खबरों से दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव बेहद रोचक हो जाएगा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जूही, राज बब्बर और नादिरा बब्बर की पुत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक मुस्लिम वोट के ध्रुवीकरण की सोच कांग्रेस के जहन में है। नादिरा के मुस्लिम बैक ग्राऊंड का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। नादिरा बब्बर इस सीट पर अपनी बेटी के लिए प्रचार करेंगी। ऐसे में करीब 40 से 50 हजार मुस्लिम वोटरों को कांग्रेस अपने खेमे में खींच सकती है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।