• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

प्रियंका भी कर चुकी हैं खुदकुशी की कोशिश

Posted on: Sun, 03, Apr 2016 9:36 PM (IST)
प्रियंका भी कर चुकी हैं खुदकुशी की कोशिश

नई दिल्ली: सिने जगत में पर्दे के पीछे जिंदगी की हकीकत क्या होती है, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। प्रत्युषा बनर्जी के कथित खुदकुशी के प्रकरण से एक बार फिर मुद्दा गरम है। पहले भी जिया खान, सिल्क स्मिता, दिव्या भारती और परवीन बॉबी जैसी अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्रियों की मौत भी अब तक पहेली बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों दुनिया भर में अपने सौंदर्य और अभिनय का जलवा बिखेर रही बॉलीवुड सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा भी कभी खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है।

प्रकाश जाजू ने किये सीरियल ट्वीट

इसके मुताबिक बरेली मूल की प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा यह बेहद चैंकाने वाला खुलासा उनके पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने किया है। प्रकाश ने अपने ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने स्ट्रगल के दौरान काफी कमजोर थी। इस दौरान उन्होंने 2-3 बार खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। प्रकाश ने प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड असीम के बीच झगड़े की घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि रात को मुझे रोते हुए कॉल करती थी और मैं उसको असीम के घर के नीचे से अपनी कार में लेकर आता था।

वसई जाकर की थी खुदकुशी की कोशिश

प्रकाश ने कहा एक बार प्रियंका झगड़े के बाद कार लेकर वसई चली गई थी खुदकुशी करने और एक बार बिल्डिंग की बालकनी से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन मैंने बचा लिया। एक बार तो प्रियंका को कुर्सी से बांध दिया था।

माध्यम जी मीडिया




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।