• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

झांसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

Posted on: Wed, 11, May 2016 5:08 PM (IST)
झांसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

झांसी: पुलिस ने झांसी में एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सेक्स रैकेट शहर के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बिजौली क्षेत्र में काफी समय से चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लम्बे समय से बिजौली में सेक्स रैकेट के संचालन की जानकारी मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक घर पर छापा मारा। यहां चार महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से बीयर की बोतलें और कंडोम बरामद किए हैं।

एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सेक्स रैकेट की संचालिका समेत चार महिलाएं और साबिर व राकेश नाम के दो ग्राहकों गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।