• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जेएनयू में लगे नारे अभिव्यक्ति की आजादी है या देशद्रोह- अमित शाह

Posted on: Thu, 25, Feb 2016 7:23 PM (IST)
जेएनयू में लगे नारे अभिव्यक्ति की आजादी है या देशद्रोह- अमित शाह

बहराइच: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए आज कहा कि सोनिया गांधी बताएं कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे नारे अभिव्यक्ति की आजादी है या देशद्रोह। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी अपना रुख साफ करने की मांग की और कहा कि गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि वह ऐसे नारों का समर्थन करते हैं या नहीं। यदि नारों से सहमत नहीं हैं तो उसकी निन्दा करें। वोट बैंक के लिए देशद्रोहियोंका समर्थन न करें। उन्होंने कहा जी वोट बैंक की राजनीति के लिए इतना नीचे मत उतरिए। यह देश हजारों शहीदों के जीवन की कुर्बानी के कारण आजाद हुआ। आप अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश को तोडने वाली ताकतों का समर्थन करते हैं।ष्ष् राजा सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद शाह ने यहां आयोजित जनसभा में कहा कि पूरे देश ने देखा कि जेण्एनण्यूण् में ष्ष्भारत के टुकड़े.टुकड़े तक जारी रहेगी जंगए भारत की बर्बादी तक जारी रहेगी जंगए अफजल हम शर्मिदा हैंए तेरे कातिल जिन्दा हैंष्ष् जैसे नारे लगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह दुर्भाग्य ही है कि संसद में आज चर्चा हो रही है कि ये नारे अभिव्यक्ति की आजादी है या देशद्रोह। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोई कुछ भी कहे देश विरोधी हरकतें किसी हालत में सहन नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हर एक सांसद से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह ऐसे नारों से सहमत हैं। शाह ने कहा कि नारे लगाने वालों को पनाह देने वालों की भी निन्दा होनी चाहिए और निन्दा इस तरह होनी चाहिए कि दोबारा किसी की ऐसे लोगों को पनाह देने की हिम्मत न पड़े। देश ने ऐसे नारों को कभी बर्दाश्त नहीं किया। कई बलिदानों के बाद आजादी मिली है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण और उन पर लिखी एक किताब का विमोचन किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान