• Subscribe Us

logo
04 जून 2024
04 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

द्वितीय चरण के आर0ओ0/ए0आर0ओ0 का प्रशिक्षण सम्पन्न

Posted on: Fri, 13, Nov 2015 7:22 PM (IST)
द्वितीय चरण के आर0ओ0/ए0आर0ओ0 का प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रतापगढ़ (षिवेष शुक्ला): त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के प्रधान व ग्राम पंचायत वार्ड निर्वाचन के द्वितीय चरण हेतु ड्यूटी पर लगाये गये रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आज पूर्वान्ह अफीम कोठी सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने आर0ओ0 और ए0आर0ओ0 के दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में आर0ओ0 की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है और उनके सहायक के रूप में ए0आर0ओ0 अपने दायित्वों का निर्वहन जितनी मुस्तैदी से करेगें सम्बन्धित आर0ओ0 के लिये उसकी अपनी भूमिका का निर्वहन उतना आसान और सहज होगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश में आर0ओ0 और ए0आर0ओ0 के दायित्व निर्वहन का विस्तृत निर्देश दिया गया है जिसकी जानकारी आज मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों को दी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।