• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बलात्कार का आरोपी साधू गिरफ्तार

Posted on: Mon, 30, Nov 2015 1:19 PM (IST)
बलात्कार का आरोपी साधू गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: (माध्यम पंजाब केसरी) एक साधु को यहां कैलेन पुरी में 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने और उसका बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुरकाजी थाना प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि लड़की का तीन नवंबर को अपहरण किया गया था और उसे अहमदनगर (महाराष्ट्र) के आनंद दास उर्फ संजीव शर्मा के चंगुल से छुड़ाया गया। चरण सिंह ने बताया कि दोनों को कल यहां लाया गया और साधु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) 376 (बलात्कार) और पॉस्को, यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की के मुताबिक, साधु ने महाराष्ट्र की एक निर्जन जगह पर उसे कई दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।