• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कालागढ़ में एक घर में घुसा विशालकाय अजगर

Posted on: Sat, 27, Aug 2022 4:05 PM (IST)
कालागढ़ में एक घर में घुसा विशालकाय अजगर

फैसल खान (बिजनौर) कालागढ़ में घर में घुसे विशालकाय को देखकर घर के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया। आपको बता दें कालागढ़ की वर्कचार्ज कालोनी निवासी सब्बीर के घर में एक विशालकाय अजगर सांप घुस गया। इसको देखकर घर के लोगों के होश फाख्ता हो गए और अजगर लोगों में चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और दीपक रेस्क्यू टीम ने अपने साथियों की सहायता से विशालकाय अजगर को पकड़ रेस्क्यू कर अजगर को जिमकार्बेट के घने जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया। कुमार दीपक ने बताया कि सांप की लम्बाई लगभग 16 फुट के आस पास होगी और वजन लगभग 25 से 30 किलो है। सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया गया है, कोई क्षति नही हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट