• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वसीम रिज़वी के विरोध में उतरे अयोध्या के मुसलमान

Posted on: Tue, 16, Mar 2021 3:50 PM (IST)
वसीम रिज़वी के विरोध में उतरे अयोध्या के मुसलमान

अयोध्याः (प्रभाकर चौरसिया) शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के द्वारा कुरान की 26 अयतें हटाने के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने का देश के कोने कोने में विरोध हो रहा है। अयोध्या के मुसलमानों ने भी वसीम रिज़वी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। वसीम रिजवी के नजदीकी रहे शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य व बहू बेगम मकबरा के मुतवल्ली अशफाक हुसैन जिया भी उनके विरोध में उतर आए हैं।

उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने पाक कुरान के विरोध में याचिका दाखिल की है। इनका विरोध होना लाजिमी। शहर के कोठापर्चा गली में मुसलमानों ने जमकर वसीम रिजवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की। टाटशाह मस्जिद के पेश इमाम समसुल कादरी ने वसीम रिजवी को शैतान और नालायक बताया। उन्होंने कहा कि कुरान व दीन के खिलाफ जो भी बोलेगा उसका विरोध किया जाएगा। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट को मुसलमानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।




ब्रेकिंग न्यूज
BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म