• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

24 घण्टे के अंदर डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Posted on: Thu, 16, Jul 2020 11:55 PM (IST)
24 घण्टे के अंदर डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर (फैसल खान) पुलिस ने 24 घंटे के अंदर डबल मर्डर के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि मृतक से एक घटना के मामले में विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर हत्यारोपी कई बार मृतक से समझौते का दबाव बना रहा था।

लेकिन समझौता ना करने के उसने खौफनाक कदम उठाते हुये रात में पति पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और आला कत्ल लेकर मौके से फरार हो गया था। स्योहारा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में कल सुबह शिवकुमार शर्मा और उसकी पत्नी उषा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। इस हत्या को लेकर पुलिस ने गांव के ही युवक मनु दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक शिवकुमार से 2018 में विवाद हो गया था।

जिसमें हत्यारोपी मनु दत्त शर्मा ने शिवकुमार को गोली मार दी थी। इस गोली कांड के बाद मृतक शिवकुमार शर्मा ने आरोपी मनु दत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जब हत्यारोपी जेल से बाहर आया तो उसने मृतक शिव कुमार से समझौता करने की कोशिश की। लेकिन उसने समझौता ना करने की एवज में पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आला कत्ल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।