• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय

Posted on: Wed, 24, Apr 2024 9:56 AM (IST)
अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय

यूपी डेस्कः अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ सकते हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। अमेठी रायबरेली में राहुल प्रियंका के पोस्टर भी लगने शुरू हो गये हैं। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर इंटरनल सर्वे कराया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तय हुआ कि दोनों सीटों पर गांधी परिवार से ही प्रत्याशी उतारा जाएगा।

प्रियंका अगर रायबरेली से उतरती हैं तो यह उनका पहला चुनाव होगा। राहुल वायनाड (केरल) से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां 26 अप्रैल को वोटिंग है। इसके बाद कांग्रेस कभी भी अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। दोनों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है, यहां पांचवें फेज में 20 मई को वोटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल-प्रियंका 30 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं। अमेठी और रायबरेली सीट पर मार्च के पहले हफ्ते से लेकर 15 अप्रैल तक इंटरनल सर्वे कराया गया। इसमें पार्टी वर्कर्स और निजी एजेंसी भी शामिल हुई। पंचायत स्तर पर पहुंचकर लोगों का भी फीडबैक लिया गया। रिपोर्ट में आया कि गांधी परिवार को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स है। सर्वे के मुताबिक, अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव जीत सकते हैं। दोनों सीटों की जनता गांधी परिवार को लेकर बहुत ही संवेदनशील है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।