• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

उदयभान BSP में शामिल, कहा BJP राजनीतिक भूल थी

Posted on: Sun, 24, Mar 2024 6:49 PM (IST)
उदयभान BSP में शामिल, कहा BJP राजनीतिक भूल थी

बस्ती। बसपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बाद भाजपा का दामन थाम चुके उदयभान को भाजपा रास नही आई, फिर उन्हे घर वापसी करनी पड़ी। उदयभान रविवार को समर्थकों के साथ पुनः बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये। लखनऊ में उन्होने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती के समक्ष की सदस्यता ग्रहण। उन्हें बस्ती मण्डल के मुख्य कोआर्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया है। उदयभान ने प्रेस को बताया कि बसपा छोड़ भाजपा में जाना उनकी बड़ी राजनीतिक भूल थी। अब वे पुनः अपने घर में वापस आ गये है। लोकसभा के चुनाव में बसपा की जीत के लिये वे पूरी ताकत झोंक देंगे।

उदयभान के बसपा में शामिल होने पर मुख्य रूप से बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम, पूर्व विधायक भगदानदास, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, मण्डल कोआर्डिनेटर राम सूरत चौधरी, पूर्व मंत्री संजय धूसिया, कल्पनाथ बाबू, के.के. गौतम के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया