• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर तालाब में पलटी, 24 की मौत, 30 घायल

Posted on: Sat, 24, Feb 2024 7:50 PM (IST)
ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर तालाब में पलटी, 24 की मौत, 30 घायल

यूपी डेस्कः कासगंज में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर तालाब में पलट गई। घटना में 8 बच्चों समेत 24 लोगों की जान चली गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। 30 घायलों में से 8 की हालत गंभीर है जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाकी 22 लोगों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई है। ये सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा स्पीड की वजह से हुआ। ड्राइवर के नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा। ये लोग माघी पूर्णिमा पर कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हुआ। घटनास्थल कासगंज जिला मुख्यालय से 48 किमी. दूर है। तालाब की हाईवे से गहराई 20 फीट है, जिसमें 9 से 10 फीट पानी भरा है। पुलिस प्रशासन ने ट्रैक्टर और पंपिंग सेट से तालाब से पानी निकलवाश तब रेस्क्यू हो सका। सांसद ने पहुचकर घटनास्थल पर रेस्क्यू की जानकारी ली। कमिश्नर रवेन्द्र कुमार ने बताया, ट्रॉली पर 54 लोग सवार थे। 22 लोगों की मौत हुई है। घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। मरने वालों के परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। ये सभी लोग एटा के रहने वाले थे। इनके गांव में पुलिस की टीम और जांच अधिकारी को भेजा गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।