• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

RSSP स्वामी प्रसाद मौर्य का नया ठिकाना

Posted on: Mon, 19, Feb 2024 12:55 PM (IST)
RSSP स्वामी प्रसाद मौर्य का नया ठिकाना

यूपी डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले मुद्दों से भट चुकी राजनीति रोज करवट ले रही है। सभी अपने फायदे के लिये पार्टी छोड़ रहे हैं। इण्डिया गठबंधन तो ताश के पत्तों की बिखर रहा है। यूपी का प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी कमजोर होता पजर आ रहा है। फिलहाल राजनीतिक पैंतरेबाजों की तरकश में और कितने तीर हैं यह जानना बाकी है।

ताजा समाचार ये है कि पूर्वांचल में पिछड़ों के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नये राजनीतिक दल का गठन कर लिया। इसका नाम उन्होने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। पार्टी का झण्डा भी लांच हो चुका है। नीला, लाल और हरे रंग की पट्‌टी वाले इस झंडे में बीच में आरएसएसपी लिखा है। 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पहले कार्यकर्ता सम्मेलन का ऐलान हो चुका है। स्वामी प्रसाद ने 13 फरवरी को सपा के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। 7 दिन बाद ही उन्होंने पार्टी का ऐलान कर दिया। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी साहेब सिंह धनगर की है। मौर्य ने इसे री-लॉन्च किया है। इधर, लखनऊ में अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य और हाल के दिनों में हो रहे इस्तीफों पर कहा, “लाभ लेने के लिए हर कोई आता है।

वहीं, राहुल की यात्रा पर अखिलेश ने कहा कि जब तक सीट शेयरिंग नहीं यात्रा में शामिल नहीं होंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनवरी में भाजपा छोड़कर सपा जॉइन की थी। वह पहली योगी सरकार में मंत्री थे। मौर्य मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में आए थे। इससे पहले वे बसपा भी अहम किरदार निभा चुके हैं। राजनीति के शुरुआती दिनों में लोकदल और जनता दल में भी स्वामी प्रसाद मौर्य रहे हैं। अलीगढ़ के रहने वाले साहेब सिंह धनगर ने ये पार्टी बनाई थी। साहेब सिंह धनगर ने 1993 में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2002 में सपा से चुनाव लड़ा था। 2013 में इन्होंने आरएसएसपी बनाई। 2014, 2017, 2019 का चुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी उतारे। 2020 में इन्होंने इंडियन डेमोक्रेटिक अलायंस आईडीए बनाया, जिसमें कई छोटे दल साथ आए। साहेब सिंह धनगर इस पार्टी के फाउंडर हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार