• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ताबड़तोड़ चाकू से हमले, फिर 3 किमी. बाइक से घसीटा, मौत

Posted on: Tue, 23, Jan 2024 10:01 AM (IST)
ताबड़तोड़ चाकू से हमले, फिर 3 किमी. बाइक से घसीटा, मौत

यूपी डेस्कः नोएडा में दो युवकों ने एक व्यक्ति को मारने पीटने के बाद उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस पर भी उनका गुस्सा शांत नही हुआ तो उसके एक पैर को रस्सी से बांधकर बाइक से गांव में 3 किलोमीटर तक घसीटा और उसे चौकी ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। वारदात शनिवार रात की है। वारदात नोएडा थाना-49 के बरौला गांव की की है।

मृतक व्यक्ति का नाम मेहंदी हसन (35) है, जबकि आरोपियों की पहचान अनुज और उसके चचेरे भाई नितिन के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 9.55 बजे अनुज और नितिन बाइक से कहीं जा रहे थे। मेहंदी हसन भी उधर से पैदल गुजर रहा था। दोनों ने मेहंदी को रोक लिया। फिर उनकी मेहंदी से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों ने मेहंदी को लात-घूसों से जमकर पीटा। उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद उसके पेट में 10 बार चाकू से वार किए। दोनों यहीं नहीं रुके।

उन्होंने मेहंदी हसन के पैर रस्सी से बांधे। इसके बाद बाइक से पूरे गांव में घसीटना शुरू कर दिया। चिल्लाते हुए आरोपियों ने 20 मिनट तक मेहंदी को घसीटा। इसके बाद गांव के बाहर बनी पुलिस चौकी में ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जब पुलिस घटनास्थल पर ले जा रही थी, तो दोनों ने पुलिस टीम पर हमला करके भागने लगे। एनकाउंटर में पुलिस की गोली दोनों आरोपियों को लगी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।