• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गॉधी जयंती समारोह मनाये जाने के संबंध में तैयारी बैठक हुई

Posted on: Fri, 22, Sep 2023 10:08 AM (IST)
गॉधी जयंती समारोह मनाये जाने के संबंध में तैयारी बैठक हुई

संतकबीर नगर 21 सितम्बर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2023 को मनाये जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकार संत कुमार उपस्थित रहें। बैठक में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने गॉधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों, विभागीय कार्यो के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यर्पण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध में लोगो को आस्वस्त किया।

अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने 02 अक्टूबर 2023 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07 बजे स्कूली बच्चो द्वारा प्रार्थना एवं प्रभार फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी का रूट का हीरालाल इण्टर कॉलेज से चन्द्रशेखर आजाद तिरहा तक एवं पुनः हीरालाल इण्टर कॉलेज पर आ कर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जायेगा, तदुपरान्त आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से सम्बंधित संकल्प लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं वार्डो में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलश दूबे, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार नायक, ए0आर0टी0ओ0 प्रियांम्बदा सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार गुप्ता, सुभाष शुक्ल, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप