• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

देवभूमि स्वर्ण समाज की बैठक सम्पन्न

Posted on: Mon, 16, Sep 2019 2:05 PM (IST)
देवभूमि स्वर्ण समाज की बैठक सम्पन्न

उत्तराखण्ड डेस्कः (कुंदन शर्मा) काशीपुर में देवभूमि स्वर्ण समाज समिति द्वारा एक बैठक की गई जिसमें सभी स्वर्ण समाजों के अध्यक्ष उपस्थित हुए। सभी समाज के अध्यक्षों की सहमति पर युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए मुकुंद मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। अध्यक्ष राजपाल सिंह ने अपने विचार रखते हुये संख्या बल बढ़ाने पर जोर दिया। कहा यह एक संयुक्त मंच है।

हमारा उद्देश्य है सवार समाज की समस्याओं को उठाया जाये। जैसे आरक्षण की समस्या, आरक्षण आबादी के हिसाब से होना चाहिए। उन्होने कहा समान नागरिकता के लिए कानून समान होना चाहिए। धारा 370 भी समाप्त हो गई है धारा 35 ए भी उसके साथ समाप्त हो गई है लेकिन कश्मीर से निकाले गए 5 लाख ब्राह्मण राह देख रहे हैं कि हमें कब वापस बुलाया जाएगा। हम चाहते हैं कि उन लोगों की सम्मान सहित वापसी हो। बैठक में नानक चंद शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, सूर्य प्रताप, राघवेंद्र, मयंक शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, देवेंद्र सक्सेना, अभिषेक नागर, मुकुंद मिश्रा, सुशील, गुड़िया, के के शर्मा, आनंद स्वरूप सक्सेना, संदीप सहगल, आशीष कुमार सितारा व अन्य लोग उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।