युवक की हत्याः लाश पेड़ पर
पटनाः (राजेश कुमार साहू) जहानाबाद शहर के एसएस कॉलेज के पीछे बगीचे में सोमवार तड़के वीरा बिंद नामक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के लाश को पेड़ से लटका दिया। सुबह 7ः00 बजे जब आसपास के लोग घूमने के लिए निकले तो देखा कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। घटना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।
लोगों की भीड़ लग गई। धन गामा गांव के लोग भी पहुंच गये, पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। नगर थाने की पुलिस घटना से पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता शतानंद बिंद ने बताया कि रविवार की शाम टमाटर के खेत में काम कर रहा था। रात में 8ः00 बजे भोजन किया था। उसने बताया कि सोमवार की सुबह उसे जानकारी मिली की उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। उसका कहना था कि उसका बेटा राजमिस्त्री का भी काम करता था। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना कारण अभी पता नहीं चला है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है