• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Punjab

महिलाओं के लिए भी हेलमेट जरूरी

Posted on: Sun, 08, Jul 2018 10:05 AM (IST)
महिलाओं के लिए भी हेलमेट जरूरी

चंडीगढ़ः (अभिषेक सिंह) अब से महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने दोपहिया वाहन चालकों या पीछे बैठने वाली महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। हालांकि इन आदेशों में उन सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट दी गई है जो पगड़ी पहनती हैं।

प्रशासन ने मोटर व्हीकल एक्ट में आवश्यक बदलाव करते हुए ये आदेश जारी किए। इससे पूर्व, प्रशासन की तरफ से एक माह के लिए लोगों से महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य बनाने के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। जिनमें अधिकतर महिलाओं ने हेलमेट को उनके हित में बताते हुए प्रशासन के फैसले को सही कदम बताया। उधर, चंडीगढ़ में महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के संबंध में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर प्रशासन इस दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देगा। दुर्घटनाओं मे महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले मे खुद संज्ञान लिया था। कोर्ट ने इस मामले में प्रशासन को भी फटकार लगाई थी कि पुरुष और महिला के सिर में क्या कोई फर्क होता है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया