• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

नवजात बेटी को बाल्टी में डुबोकर मार डाला

Posted on: Sat, 18, Nov 2017 12:16 AM (IST)
नवजात बेटी को बाल्टी में डुबोकर मार डाला

श्रीगंगानगरः (विनोद सोखल) सरकार व सामाजिक संगठन बेटा-बेटी में फर्क नहीं समझने के लिए कितने भी जागरूकता कार्यक्रम चलायें जाये लेकिन शिक्षित परिवारों में आज भी बेटे की चाहत है और बेटी होने पर अपनी संतान के खून से हाथ रंगने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसी ही दिल दहला देने वाली एक घटना चूरू जिले के तारानगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव घासला अगुणा में गुरूवार शाम को हुई। थानाधिकारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि प्रियंका पुत्र सुभाष जाट की शादी वर्ष 2015 में गांव घासला अगुणा निवासी अशोक कुमार जाट के साथ हुई थी। अशोक जाट सेना में सैनिक है। प्रियंका को पहली संतान बेटी ही हुई।

बेटी पैदा होने पर घर में खुशी नहीं थी। बेटी का नाम रखा गया राव्या। राव्या अभी केवल 14 माह की है। प्रियंका फिर से गर्भवती हो गई। इस बार पति व ससुराल के अन्य सदस्यों को उम्मीद थी कि इस बार घर में बेटा पैदा होगा, तो खूब खुशियां मनायेंगे। प्रियंका ने 14 नवम्बर को राजगढ़ के निजी अस्पताल में दूसरी संतान के रूप में भी बेटी को जन्म दिया। इस बेटी का नाम विजय लक्ष्मी रखा गया। दोपहर दो बजे दूसरी बेटी पैदा होने के बाद शाम चार बजे जच्चा-बच्चा को गांव घासला अगुणा में लाया गया। प्रियंका का पति सेना से छुट्टी लेकर आया हुआ था। अगले दिन 15 नवम्बर को अशोक कुमार अपनी बड़ी बेटी राव्या को साथ अपने ससुराल जयपुरा खालसा (राजगढ़) में छोडऩे जाने वाला था। अशोक ने गुस्से में पत्नी प्रियंका से कहाकि वह बेटी राव्या को जान से मार देगा। इस बात पर प्रियंका व अशोक में झगड़ा हो गया। गुस्से में आये अशोक ने प्रियंका की गोद से नवजात बेटी को छीन लिया और घर के आंगन में रखी पानी की बाल्टी में डूबो दिया। निर्दयी बाप ने एक दिन की बेटी को टांगों से पकड़ कर मुंह के बल बाल्टी में कर दिया। इससे मासूम ने दम तोड़ दिया। प्रियंका चिल्लाती रही, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य ने बेटी को बचाने का प्रयास नहीं किया।

अशोक व उसके घरवालों ने आनन-फानन में नवजात बेटी को गांव के शमशान घाट में दफना भी दिया। थाना प्रभारी ने एसबीटी को यहां बताया कि प्रियंका की सूचना पर उसके पति अशोक पर बेटी की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि उसका पति अशोक पहली बेटी पैदा होने पर ही नाराज हो गया था। पहले भी उसके साथ मारपीट करके लोन उतारने के लिए दहेज में उससे दस लाख रुपए मांग चुका है। कभी अपनी बहन का छुछक भरने के लिए रुपए मांगता है। दूसरी भी बेटी पैदा होने पर पति ने नवजात बच्ची को पानी में डूबो कर मार दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी व परिजनों की मौजूदगी में शमशान घाट से शव को निकाला जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। आरोपी पति सैनिक अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।