• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उत्तराखण्ड में भूस्खलन से तीन की मौत

Posted on: Mon, 14, Aug 2017 9:07 AM (IST)
उत्तराखण्ड में भूस्खलन से तीन की मौत

नैनीतालः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के मदरमा गांव में शनिवार रात हुए भारी भूस्खलन से तीन मकान जमींदोज हो गए जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों के मरने की आशंका है जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस के मुताबिक अभी तक एक शव को निकाला जा सका है। अन्य शवों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा त्वरित बल काम पर लगा है।

पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन अधिकारी आर एस राणा के अनुसार शनिवार रात को बंगापानी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते मदरमा गांव में एक पहाड़ी खिसक गई। पहाड़ी से सटे भवान सिंह तथा उसके भाई शेरसिंह का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। पहाड़ी का मलबा मकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया और पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। राणा ने बताया कि मकान में दो परिवारों के सात लोग मौजूद थे। इनमें से तीन लोग मकान में जमींदोज हो गए। एक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती सांसद ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, कार्यवाही की मांग हरीश द्विवेदी के नामांकन की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, 1 मई को करेंगे पर्चा दाखिला मतदाता को नकदी, शराब बांटने से बचें, अधिक नगदी का रखें हिसाब संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये जरूर करें मतदान- राम प्रसाद चौधरी Lucknow: कौशाम्बी में युवक की गोली मारकर हत्या हैवानियतः शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप, राड से 100 बार चेहरे पर दागा प्रयागराज में 3 साल की मासूम संग 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म Deoria: मछली पकड़ने गये युवक का शव नदी में तैरता मिला