• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

एसएसबी ने 7 करोड़ का गांजा जब्त किया

Posted on: Fri, 02, Dec 2016 12:47 PM (IST)
एसएसबी ने 7 करोड़ का गांजा जब्त किया

सिलीगुड़ी: (पवन शुुक्ल) गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 41वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी, डी.के. सिंह, के र्निदेशन में अभियान चलाकर फुलवारी-घोसपुकर रोड में एक निजी स्कूल के निकट गाडी संख्या 5226 से 1009 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 7 करोड़ रूपये का बताया जा रहा है। गत दिनों सशस्त्र सीमा बल को एक गोपनीय सूचना मिली कि वाहन संख्या 8009 व 2652 द्वारा फुलवारी-घोपोकर रोड से गांजे की तस्करी अंजाम दिया जायेगा।

प्राप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल ने संभावित स्थानों पर पूरी रात स्पेशल गश्त लगाया लेकिन कोई संदिग्ध वाहन नजर नहीं आया। फिर गुप्त सूचना दी गई कि संदिग्ध वाहन को फुलवारी-घोसपोकर रोड के पास एक निजी स्कूल के आस-पास देखा गया है। सशस्त्र सीमा बल की टीम ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचा तथा वहां कोई वाहन नहीं देखा। जब सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने संदिग्ध स्थान के आस-पास का क्षेत्र सर्च किया तो वहां एक खाली वाहन (ट्रक) संख्या 5226 खड़ा मिला, जिसमें कोई ड्राईवर व खलासी नहीं थे। जब वाहन की गहन तलाशी ली गयी तो खाली वाहन के ढाले के बीच से ढीला स्क्रू पाया गया। शक हुआ और स्कू्र को खोलने पर उसमें 97 पैकेट पाये गये जिसमें 1009 किलोग्राम गांजा पैक था।

बिहार के ड्रग माफियों के निगरानी में इस वाहन को मणिपुर से बिहार ले जाया जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल की कड़ी चैकसी की वजह से ड्रग माफिया वाहन छोड़कर फरार हो गए। उक्त वाहन से बिहार, बंगाल तथा असम की तीन ब्लू बुक तथा 6 नंबर प्लेट भी पाया गया है। बिहार में शराबबंदी के वजह से गांजे की मांग बढ़ गयी है जिसका भरपूर फायदा ड्रग माफिया उठा रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल की इस उपलब्धि के लिए महानिदेशक सषस्त्र सीमा बल ने सीमान्त सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक कुलदीप सिंह एवं 41वीं वाहिनी के जवानों की भरपूर प्रशंशा किया तथा आशा व्यक्त किया कि सीमान्त इसी तरह अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार