• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

महिला सशक्तिकरण में जुटी चन्दौली पुलिस

Posted on: Tue, 03, Nov 2015 6:03 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण में जुटी चन्दौली पुलिस

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली अमित वर्मा के निर्देशानुसार जनपद में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कड़ी में पावर एंजिल व वुमेन पावर लाईन 1090 के बारे मे महिलाओ को जागरूक करने हेतु महिला थानाध्यक्ष ने कालेजों में पहुंचकर छात्राओं को जागरूक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज तथा राधा कृष्ण इण्टर कालेज मुगलसराय मे जाकर महिलाओ लङकियो को बताया गया तथा उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार प्रत्येक बालिका विद्यालयो स्कूलो मे जाकर महिला थानाध्यक्ष द्वारा प्रत्येक दिन महिलाओ को जागरूक किया जा रहा है। एसपी अमित वर्मा ने मीडिया दस्तक को बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। इसका उद्देश्य है महिलाओं को आत्मरक्षा के लिये सजग करते हुये उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट