• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विधायक की करतूत अधमरा छोड़कर चला गया

Posted on: Sat, 29, Aug 2015 7:15 PM (IST)
विधायक की करतूत अधमरा छोड़कर चला गया

रामपुर (मिलक) में हाईवे पर शुक्रवार को सपा विधायक विजय सिंह की बोलेरो एक बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं सड़क पर गिर पड़ा। लेकिन सपा विधायक ने उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाय वहां से निकल गए और अपनी गाड़ी कोतवाली में लाकर खड़ी दी। इस दौरान युवक के आसपास भीड़ जुट गई पर किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, मिलक कोतवाल राघवराम मिश्र का कहना है कि विधायक ने केवल अपना वाहन कोतवाली भिजवाया था और सूचना दी थी कि इससे हादसा हो गया है।

मिलक के सपा विधायक विजय सिंह अपनी बोलेरो से जालिफनगला गांव से मिलक आ रहे थे। बोलेरो उनका ड्राइवर चला रहा था। नगर स्थित आर्य इंटर कालेज के सामने बोलेरो की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन सपा विधायक ने घायल के प्रति कोई संवेदना नहीं दिखाई और उसे तड़पता छोड़कर वहां से चले गए। बोलेरो को कोतवाली में खड़ी कर दी।

करीब आधे घंटे तक घायल सड़क पर पड़ा रहा। भीड़ भी तमाशबीन बनी रही। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की उसकी पहचान राज अभिषेक तिवारी निवासी आकाशपुरम, थाना बारादरी, बरेली के रूप में हुई है। राज अभिषेक प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। इनके पिता डॉ. वीके तिवारी मेडिकल कालेज बरेली में हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

सपा विधायक विजय सिंह का कहना है कि बाइक सवार ने उनकी खड़ी कार में मोटरसाइकिल लाकर ठोक दी। वो लापरवाही से बाइक चला रहा था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल