• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
कृषि/बागवानी

महोत्सव में काला धान की खेती पर हुई कार्यशाला

Posted on: Sat, 20, Feb 2021 10:51 PM (IST)
महोत्सव में काला धान की खेती पर हुई कार्यशाला

बस्तीः महोत्सव के आयोजन के मध्य कार्यक्रम के दूसरे दिन काला धान एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने दीप जलाकर किया। गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर जानकारी देने बहराइच जनपद से प्रगतिशील कृषक अनिरुद्ध यादव, जो वर्षो से स्वंय गौ आधारित खेती कर रहे है, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।

कृषक अनिरुद्ध यादव ने कृषकों को घनामृत और जीवामृत बनाने की विधि को विस्तार से बताया तथा इसके उपयोग के फायदे भी बताए। भदोही से आये उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने विषय के मुख्य वक्ता के रूप में काले धान की विशेषता को बताते हुए कहा ही भदोही में काला धन कृषि उत्पादन कम्पनी के माध्यम से बहुत अच्छे मूल्य पर खरीद लिया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषकों को योगिक खेती अग्निहोत्र विधा के बारे में विस्तार से बताया। कृषक कर्नल के सी मिश्र ने कृषकों को संबोधित करते हुए कृषकों को कार्बनिक खेती और काला धान के संदर्भ में अपने अनुभव बांटें। कार्यशाला में उप कृषि निदेशक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ने कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती सांसद ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, कार्यवाही की मांग हरीश द्विवेदी के नामांकन की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, 1 मई को करेंगे पर्चा दाखिला मतदाता को नकदी, शराब बांटने से बचें, अधिक नगदी का रखें हिसाब संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये जरूर करें मतदान- राम प्रसाद चौधरी Lucknow: कौशाम्बी में युवक की गोली मारकर हत्या हैवानियतः शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप, राड से 100 बार चेहरे पर दागा प्रयागराज में 3 साल की मासूम संग 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म Deoria: मछली पकड़ने गये युवक का शव नदी में तैरता मिला