• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
कृषि/बागवानी

पन्द्रह हजार की लागत, तीन लाख मुनाफा

Posted on: Sun, 31, Jan 2016 2:37 PM (IST)
पन्द्रह हजार की लागत, तीन लाख मुनाफा

कम लागत, कम मेहनत और मुनाफा कई गुना। सुनने में भले अटपटा लगे लेकिन तुलसी की खेती करने वाले किसान इसकी हकीकत जानते हैं। तुलसी आमतौर पर घरों के आंगन में दिखाई देती है। औषधीय गुणों के कारण तुलसी को घर के आंगन में लगाने की परंपरा है। यह गुण अब किसानों को भी मालामाल कर रहा है।

तुलसी की खेती करने वाले किसानों की मानें तो 10 बीघा जमीन में तीन महीने में 15 हजार रु. की लागत से तैयार तुलसी की खेती से तीन लाख रु. का मुनाफा हो रहा है। तुलसी ने उनके भाग्य बदल दिए हैं। मालवांचल में सोयाबीन की विपुल खेती होती है लेकिन कुछ सालों से सोयाबीन किसानों को नुकसान में डाल रहा है।

कृषि वैज्ञानिक किसानों को सोयाबीन छोड़ कर अन्य खेती अपनाने की सलाह दे रहे हैं। जिले के दो किसानों ने उनकी सलाह मानी और तुलसी की खेती शुरू की। पहली ही फसल ने उन किसानों को जो मुनाफा दिया, उसकी कल्पना तो उन्होंने कभी की ही नहीं थी। अब वे अन्य किसानों को भी अपने अनुभव बताकर तुलसी की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत रूधौली विधानसभा से रामप्रसाद चौधरी को मिलेगी ऐतिहासिक बढ़त- बसंत चौधरी