• Subscribe Us

logo
01 जून 2024
01 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > संपादकीय

गोडसे बहुत हैं, गांधी बिरले होते हैं

Posted on: Mon, 02, Oct 2023 9:41 AM (IST)
गोडसे बहुत हैं, गांधी बिरले होते हैं

गांधी, शास्त्री जयंती पर अशोक श्रीवास्तव की संपादकीय-आज मां भारती के दो अमर सपूतों का जन्मदिन हैं। एक महात्मा गांधी और दूसरे लाल बहादुर शास्त्री। ये व्यक्तित्व के धनी थे। दोनो महान विभूतियों ने देश को जो संदेश दिया, जिस प्रकार के कार्य किये वह हजारों साल तक भारत का मार्गदर्शन करेंगे। ये कठिन रास्तों पर चले थे। गांधीजी ने जहां दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया।

वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री होते हुये भी अपने इर्द गिर्द अहंकार को पनपने नही दिया। सरलता, सादगी का ऐसा दूसरा उदाहरण फिलहाल भारत में नही मिलता है। लाखों करोड़ों देशवासी स्वतंत्रता आन्दोलन में गांधीजी की एक आवाज पर देश के लिये कुछ भी करने को तैयार रहते थे। फिर भी इतने ताकतवर व्यक्ति ने कभी हिंसा का सहारा नही लिया। वे चाहते तो आन्दोलन को हिंसक बना सकते थे, सभव था आजादी कुछ समय पहले मिल सकती थी। लेकिन ऐसा होता तो आज गांधी दुनियां के लिये एक सबक नही होते। कई दशक बाद भी गांधीजी के विचार अमर हैं और देश दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं।

ये देश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वाला देश है। आज कुछ लोग गांधी को पूज रहे हैं और कुछ गोडसे को भी पूज रहे हैं, जिसने गांधी जैसे विराट व्यक्तित्व की निर्मम हत्या की थी। विचारों की स्वतंत्रता वाले इस देश में कोई किसी को आदर दे सकता है और किसी से नफरत कर सकता है लेकिन हैरानी तब होती है जब लोग गांधी को पूजते हैं और गोडसे को भी। वे खुद भ्रम में हैं और देश की जनता को भी गुमराह कर रहे हैं। अच्छा होता वे किसी एक की विचारधारा को अपनाते और उसका पोषण करते। कम से कम ये तो मालूम होता कि किस विचारधारा के कितने समर्थक हैं। इतना याद रहना चाहिये, गोडसे बहुत हैं लेकिन गांधी कोई दूसरा नही हुआ। फिलहाल आज दोनो महान विभूतियों को देश याद कर रहा है। हम भी श्रद्धानवत हैं।


ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में पकड़ी गई नेपाली टूथपेस्ट की तस्करी DELHI - New Delhi: एअर होस्टेस की करतूत, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रही थी सोना, पकडी गई, दुनिया में हो रही फजीहत