• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > संपादकीय

गणतंत्र महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें

Posted on: Fri, 26, Jan 2024 8:21 AM (IST)
गणतंत्र महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें

बस्ती, 26 जनवरी। आज पूरा देश गणतंत्र का महापर्व आयोजित कर रहा है। मीडिया दस्तक के सम्मानित पाठकों, दर्शकों, संवाददाताओं, शुभेच्छुओं तथा समस्त देशवासियों को गणतंत्र की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनायें। अनगिनत कर्बानियों के बाद हम और हमारा देश आजाद है। अंग्रेजी हुकूमत में हमारे पूर्वजों ने कितनी क्रूरता सहन की थी, कितने अभावों में जीवन जिया था, कहानिंया सुनकर आखें नम हो जाती हैं। जो आजादी इतनी मुश्किलों से मिली हो उसकी कीमत बताने या समझाने की जरूरत नही है। हर कोई समझ सकता है कि आजादी कितनी महत्वपूर्ण है। अब हमें इस आजादी को बचाये रखना है।

यह तभी संभव है जब हम एक अच्छे नागरिक बनकर देश को अपना योगदान दें। यह भी समझना जरूरी है कि हम कितने आजाद हैं। याद रहे जिस आजादी की सीमायें न हों वह आजादी किसी काम की नही होती। इसलिये अपनी सीमायें समझिये और दूसरों को भी सम्मान और अपने अधिकारों के साथ जीने का हक दीजिये। एक बार फिर मीडिया दस्तक के सम्मानित पाठकों, दर्शकों, संवाददाताओं, शुभेच्छुओं तथा समस्त देशवासियों को गणतंत्र की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनायें। जय हिन्द!


ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।